विश्वकर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को टूल किट वितरित करते उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री सुमेंद्र तोमर
मेरठ, 17 सितंबर 2026। भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर गुरुवार को मेरठ में ‘विश्वकर्मा दिवस’ के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चा पार्क स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भवन के भोपाल सिंह मेमोरियल हॉल में आयोजित टूलकिट वितरण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और टूलकिट वितरित किए गए।
राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत दर्जी विधा में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को योजना के तहत प्रमाण पत्र और टूलकिट प्रदान किए गए।
575 प्रशिक्षित लाभार्थियों में से 10 को मंच से मिला सम्मान
दर्जी विधा में प्रशिक्षण प्राप्त कुल 575 लाभार्थियों में से 10 लाभार्थियों को कार्यक्रम के दौरान मंच से प्रमाण पत्र एवं टूलकिट वितरित किए गए। इनमें श्रीमती अंजना, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती हेमलता, श्रीमती इमराना, सुश्री काजल, श्रीमती कविता, सुश्री काजल सैनी, श्रीमती गुलाब, श्रीमती कविता एवं सुश्री काजल शामिल रहीं।

इन लाभार्थियों को राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल और उपायुक्त उद्योग अमरेश कुमार पांडेय की उपस्थिति में प्रमाण पत्र एवं टूलकिट प्रदान किए गए।
इसके बाद योजना के तहत दर्जी विधा में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अन्य लाभार्थियों को भी कार्यक्रम स्थल पर ही प्रमाण पत्र एवं टूलकिट का वितरण किया गया।
स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर जोर
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षण और टूलकिट उपलब्ध कराने का उद्देश्य संबंधित पारंपरिक कारीगरों एवं श्रमिकों को उनके कार्य के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में लाभार्थियों को योजना से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाकर अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल तथा उपायुक्त उद्योग अमरेश कुमार पांडेय सहित उद्योग विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा सौम्या आर्या, सहायक आयुक्त उद्योग, मोहित कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग, अजमीनकवी, सहायक आयुक्त उद्योग, अमित कुमार शुक्ला, सहायक आयुक्त उद्योग, दिनेश कुमार आर्य, सहायक आयुक्त उद्योग, मौहम्मद रजी अहमद, चंद्रसैन गौतम और हरीश कुमार सहित लाभार्थीगण एवं अन्य संबंधित लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर पारंपरिक कारीगरों और श्रमिकों के सम्मान तथा उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए संचालित योजनाओं के महत्व पर भी जोर दिया गया।