महिला काव्य मंच की मासिक गोष्ठी में शामिल कवि एवं कवित्रियों का समूह
मेरठ । ‘महिला काव्य मंच’ (मन से मंच तक) मेरठ इकाई की सितम्बर माह की मासिक गोष्ठी का आयोजन 19 सितम्बर (शनिवार) को दोपहर 2:00 बजे बेगमपुल स्थित लेबर कोर्ट कार्यालय परिसर के ‘मेरठ पॉडकास्ट ऑफिस’ में अत्यंत भव्यता और दिव्यता के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों एवं प्रबुद्धजनों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रचनाओं और गीतों की प्रस्तुति से पूरे हॉल को गुंजायमान कर दिया।
माँ सरस्वती की वंदना से हुआ कार्यक्रम का पावन शुभारंभ
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ नीलम कुमार ‘नील’ द्वारा प्रस्तुत मधुर माँ सरस्वती वंदना से हुआ, जिसने संपूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक और काव्यमय ऊर्जा से भर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार सरोज दुबे ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मनदीप नीरज तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में घनश्याम जी उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम को रेखा गिरीश जी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।
देश भक्ति से ओत-प्रोत रचनाओं से गूंज उठा हॉल
मासिक गोष्ठी और हिन्दी दिवस समारोह के अंतर्गत उपस्थित रचनाकारों ने हिन्दी भाषा के सम्मान और देशभक्ति पर आधारित अपनी एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमलेश तन्हा, संजय जैन, सुधा शर्मा, शालिनी शर्मा, डॉ. चुन्नी रस्तोगी, मेघा, शुभम, समद, पॉडकास्टर नीरज, रीति, रचित, आकांक्षा और रिद्धि सहित अनेक गणमान्य साहित्य प्रेमियों की विशिष्ट उपस्थिति एवं सक्रिय सहभागिता रही।
कुशल मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन
पूरे कार्यक्रम का अत्यंत सुंदर और कुशल मंच संचालन अध्यक्षा सरोज दुबे ने अपनी ओजस्वी शैली में किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर अध्यक्षा सरोज दुबे ने आए हुए सभी मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों, रचनाकारों और कार्यक्रम के सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
काव्य मंच की यह सितम्बर माह की गोष्ठी सफलता और गरिमा के साथ सम्पन्न हुई।