चाय पर चर्चा और सेवा संकल्प अभियान में पंडित सुनील भराला का किया गया स्वागत
मेरठ। मेरठ शहर विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मपुरी मंडल के बूथ संख्या 230 पर ‘चाय पर चर्चा’ एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक सुनील भराला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों, जनसेवा और सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने को लेकर संवाद किया।
कार्यक्रम का आयोजन बूथ महामंत्री रीना वर्मा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सुनील भराला का स्वागत और अभिनंदन किया। चाय पर चर्चा के दौरान संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन से सीधे संवाद पर जोर दिया गया।

सुनील भराला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा संगठन सेवा, संवाद और समर्पण की भावना के साथ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को आपस में जोड़ने के साथ ही आमजन से सीधे संवाद का माध्यम हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसेवा और जनसंपर्क को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सुनील भराला ने कार्यकर्ताओं के उत्साह, परिश्रम और समर्पण को संगठन की महत्वपूर्ण ताकत बताते हुए नियमित जनसंपर्क पर जोर दिया।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष आलोक सिंघल, अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री फैसल, उपाध्यक्ष समी राणा, मंडल महामंत्री भारत वीर सैनी, बूथ अध्यक्ष कुलविंदर सिंह सरदार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।