सहारनपुर में आयोजित समारोह में डॉ॰ प्रियंत शर्मा को शिक्षा गौरा विभूषण अवार्ड 2026 से सम्मानित करते आयोजक
मेरठ/सहारनपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और निरंतर सक्रियता के लिए मेरठ के डॉ. प्रियंक शर्मा को ‘शिक्षा गौरव विभूषण अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें आराध्या-एक अहसास फाउंडेशन (मेरठ), मंगलमय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस और देव भूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किया गया।
आईआईटी रुड़की के सहारनपुर कैंपस में हुआ समारोह
सम्मान समारोह आईआईटी रुड़की के सहारनपुर कैंपस ऑडिटोरियम, पेपर मिल रोड, सहारनपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रियंक शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र यानी सर्टिफिकेट ऑफ एप्रिसिएशन प्रदान किया गया।
आयोजकों के अनुसार, यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. शर्मा के असाधारण सहयोग, उत्कृष्ट योगदान और निरंतर उत्साह को देखते हुए प्रदान किया गया।
MIET में प्रोफेसर और एसोसिएट डीन हैं डॉ. प्रियंक शर्मा
डॉ. प्रियंक शर्मा वर्तमान में मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (MIET), मेरठ में प्रोफेसर और एसोसिएट डीन के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान मिलने पर शिक्षण संस्थान और उनके सहयोगियों में भी खुशी का माहौल है।
आराध्या फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने दी बधाई
सम्मान मिलने के बाद आराध्या-एक अहसास फाउंडेशन के फाउंडर/चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता और को-फाउंडर मेघा वर्मा ने डॉ. प्रियंक शर्मा को बधाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में इसी तरह निरंतर योगदान देने की शुभकामनाएं दीं।
MIET प्रबंधन ने भी जताई खुशी
डॉ. प्रियंक शर्मा को सम्मान मिलने पर MIET कॉलेज के चेयरमैन विष्णु चरण अग्रवाल, वाइस चेयरमैन गौरव अग्रवाल और कैंपस डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार सिंह ने भी उन्हें बधाई दी। संस्थान के पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की।
यह सम्मान डॉ. प्रियंक शर्मा के शैक्षणिक क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों और योगदान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।