सहायक उपनिरीक्षक लिपिक के पदोन्नति पर बैज लगाकर सम्मानित करते डीआईजी कलानिधि नैथानी
मेरठ। मेरठ परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक लिपिक श्री सुमित कुमार को पदोन्नति प्रदान करते हुए उप निरीक्षक लिपिक के पद पर नियुक्त किया गया है। पदोन्नति के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक मेरठ रेंज श्री कलानिधि नैथानी ने सुमित कुमार के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
डीआईजी श्री कलानिधि नैथानी ने पदोन्नति प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मी को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करने की अपेक्षा व्यक्त की।
पदोन्नति के अवसर पर परिक्षेत्र कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उप निरीक्षक लिपिक सुमित कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।