उत्तर प्रदेश से राज्यसभा द्वय वार्षिक चुनाव के उम्मीदवार धर्मपाल सिंह
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है। भाजपा केंद्रीय कार्यालय की ओर से सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उत्तर प्रदेश से कुल आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं।
पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की स्वीकृति के बाद घोषित उम्मीदवारों की सूची में श्री धर्मपाल सिंह, श्री राधाकांत ओझा, श्री प्रकाश पाल, श्री विद्यागर सोनकर, श्री गोपी कृष्ण पांडेय, श्रीमती प्रियंका सिंह रावत, श्री राम प्रताप सिंह चौहान और श्रीमती भक्ति गंगवार के नाम शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश से घोषित भाजपा उम्मीदवार
- धर्मपाल सिंह
- राधाकांत ओझा
- प्रकाश पाल
- विद्यासागर सोनकर
- गोपी कृष्ण पांडेय
- प्रियंका सिंह रावत
- राम प्रताप सिंह चौहान
- भक्ति गंगवार
भाजपा ने कहा है कि केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव को लेकर इन नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।
पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति पर तरुण चुग, सांसद (राज्यसभा) एवं राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी के हस्ताक्षर हैं।