जेल में स्थापित नवीनतम ओपन जिम में साइक्लिंग करते राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी
मेरठ, 14 अक्टूबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रशासनिक प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिला जेल मेरठ में ओपन जिम स्थापित किया गया है। अभियान के ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत जेल में निरुद्ध बंदियों के लिए यह सुविधा शुरू की गई है।
राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी के अनुसार, जिला जेल प्रशासन ने करीब तीन-चार महीने पहले बंदियों के लिए ओपन जिम की आवश्यकता से उन्हें अवगत कराया था। अब जेल परिसर में जिम स्थापित हो चुका है। यहां निरुद्ध बंदी शारीरिक व्यायाम कर सकेंगे।
ओपन जिम की स्थापना के अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा, जेलर मनीष कुमार और जेलर अवनीश सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. बाजपेयी के साथ महानगर उपाध्यक्ष आदित्य नागर, विवेक बाजपेयी, विष्णु गुप्ता, विकास मित्तल, रविंद्र कौशिक, बलराज गुप्ता, राजेश चौधरी, नितिन गोस्वामी, नरेंद्र उपाध्याय, विजय गुप्ता, संदीप रेवड़ी, गौरव शर्मा, शिवा वैद्य, पार्षद कुलदीप वाल्मीकि, दीपक शर्मा और राजीव काले सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
जेल में ओपन जिम की सुविधा से बंदियों को नियमित शारीरिक व्यायाम का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने इसे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनसेवा की दिशा में उठाया गया कदम बताया।