रालोद प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्या राय सिंह ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर किया माल्यार्पण
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष श्री ऐश्वर्य राज सिंह ने मेरठ दौरे के दौरान महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर बागपत के सांसद श्री राजकुमार सांगवान, सिवाल खास के विधायक श्री गुलाम मोहम्मद तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री नरेंद्र खजूरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह ने भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर तथा अमर शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमाओं पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी महापुरुषों को नमन किया।
इस मौके पर महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने सामाजिक न्याय, समानता, किसान हितों, सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा दिया जा सकता है।