निःशुल्क चिकित्सा शिविर में उमड़ी भीड़
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित कैली गांव के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कैली-2 में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. हिमानी अग्रवाल के सौजन्य से लगाए गए इस शिविर में महिला, पुरुष और बच्चों सहित 200 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में मरीजों की भीड़ रही।
डॉ. शिवानी अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. शिवानी अग्रवाल, असिस्टेंट मैनेजिंग डायरेक्टर, एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, मेरठ ने किया। इस अवसर पर डॉ. हिमानी अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने इस वर्ष नवरात्र में जरूरतमंद लोगों के लिए चिकित्सा शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया था। उन्होंने बताया कि “सेवा और चिकित्सा सर्वोपरि” अभियान के अंतर्गत निःशुल्क शिविरों की शुरुआत की गई है।

बीपी, शुगर और दांतों समेत कई जांचें हुईं
शिविर में लोगों की रक्तचाप और शुगर की जांच की गई। साथ ही खून और दांतों की जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों को जांच के अनुसार आवश्यक परामर्श दिया।
चिकित्सक और गणमान्य लोग रहे मौजूद
शिविर में डॉ. राजकुमार बजाज, डॉ. साक्षी सरावत, डॉ. अमायरा, डॉ. ओकेश अंसारी, डॉ. ऋषि, डॉ. महिमा और डॉ. प्रशांत सहित नर्सिंग स्टाफ की शिवानी, दीपिका और पूजा मौजूद रहीं। फार्मासिस्ट सौरभ तथा रितु, प्रेम त्यागी, सुरेंद्र त्यागी, मंजीत सैनी, प्रमोद त्यागी, ग्राम प्रधान पति विजेंद्र, बृजेश त्यागी और राजकिशोर त्यागी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी शिविर में सहभागिता की।