गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता करने पहुंचे रालोद नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
अनिल कुमार के नेतृत्व में पहुंचा सांसदों और विधायकों का प्रतिनिधिमंडल
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में मंत्री जयंत चौधरी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार के नेतृत्व में पार्टी के सांसदों और विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने गन्ना किसानों के हितों से जुड़े मुद्दे उठाए।
गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग रखी
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष गन्ना किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए गन्ने का भाव बढ़ाने की मांग रखी। रालोद नेताओं ने कहा कि गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए मूल्य वृद्धि पर विचार किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर सकारात्मक आश्वासन दिया। रालोद की ओर से कहा गया कि पार्टी किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को लगातार सरकार के समक्ष उठाती रहेगी।