नवरात्रि एवं दशहरा उत्सव पर आईएमए सभागार में हुआ आयोज
नवरात्रि एवं दशहरा उत्सव पर आईएमए सभागार में हुआ आयोजन; सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद सदस्यों ने गरबा और डांडिया का आनंद लिया
मेरठ । रोटरी क्लब मेरठ की ओर से नवरात्रि एवं दशहरा उत्सव के उपलक्ष्य में 22 अक्टूबर 2026 को आईएमए सभागार में पारिवारिक सभा का आयोजन किया गया। शाम 7:30 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन में भक्ति प्रस्तुतियों के साथ अंताक्षरी, गरबा और डांडिया ने उत्सव का रंग जमाया।
समारोह का शुभारंभ क्लब के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. सतीश चंद शर्मा ने अध्यक्ष रोटेरियन संजय शर्मा को कॉलर पहनाकर किया। इसके बाद अध्यक्ष के आह्वान पर वंदे मातरम् का गायन हुआ और दीप प्रज्ज्वलित किया गया। औपचारिक शुभारंभ के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। कार्यक्रम का संचालन क्लब की पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन तृप्ति मित्तल ने किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत एन राशि अग्रवाल की राम स्तुति से हुई। इसके बाद एन सपना अग्रवाल और एन ऋतु अग्रवाल ने अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। एन एकता गोयल, एन डॉली वर्मा, एन कंचन गर्ग, एन रिखिता गोयल और एन नीलम शर्मा ने महिषासुर मर्दिनी स्तुति की भावपूर्ण प्रस्तुति दी।
इसके बाद रोटेरियन शशि शर्मा, रोटेरियन प्रियंका सिंघल, रोटेरियन कुसुम बंसल, एन वसंती रविचंद्रन, एन अर्चना याग्ने, एन शिखा शर्मा और एन रेखा जैन सहित अन्य सदस्यों ने गरबा की शुरुआत की। देखते ही देखते पूरा सभागार गरबा और डांडिया के रंग में रंग गया। सदस्यों ने पारंपरिक गीत-संगीत पर गरबा और डांडिया का आनंद लिया।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रोटेरियन संजय शर्मा और सचिव मनोज सिंघल ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद सभी ने सुरुचिपूर्ण रात्रिभोज का आनंद लिया।
आयोजन को सफल बनाने में पीपी रोटेरियन अजय कुमार, पीपी रोटेरियन संजय मित्तल, पीपी रोटेरियन नीरज कुमार, पीपी रोटेरियन राजेश अग्रवाल, पीपी रोटेरियन आकाश जैन, रोटेरियन एस. रविचंद्रन, रोटेरियन राजीव शर्मा, रोटेरियन नितिन गोयल, रोटेरियन शशि शर्मा, रोटेरियन प्रियंका सिंघल, एन लता गुप्ता, एन उषा रानी और एन वत्सला सिंघल सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।