वरिष्ठ भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने प्रबुद्ध चिकित्सकों, से मुलाकात कर केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तृत संवाद किया
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी “12 साल बेमिसाल” जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा के पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा ने बुधवार को बागपत रोड स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम, टी.पी. नगर में प्रबुद्ध चिकित्सकों, उद्योगपतियों एवं गणमान्य नागरिकों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तृत संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में हुई वृद्धि पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान कमल दत्त शर्मा ने वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के.बी. अग्रवाल, डॉ. विनीता अग्रवाल, डॉ. प्रदीप बंसल, डॉ. अशोक जैन, डॉ. अरुण सिंघल, डॉ. राकेश शर्मा, दीपक कर्णवाल, राजीव कर्णवाल, जय भगवान मित्तल तथा संजीव सिंघल सहित अनेक प्रबुद्धजनों से आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण को समर्पित 12 वर्षों की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि इन वर्षों में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है। गरीब कल्याण योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, किसानों के हितों की रक्षा, युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत अभियान, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आधुनिक आधारभूत संरचना, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा जैसे अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं और प्रभावशाली देशों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है।
कमल दत्त शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में समाज के प्रबुद्ध वर्ग, विशेष रूप से चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। चिकित्सक केवल स्वास्थ्य सेवाएं ही नहीं देते, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने में भी महत्वपूर्ण योगदान निभाते हैं। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में सहयोग देने का आग्रह किया। साथ ही क्षेत्र के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चिकित्सकों एवं गणमान्य नागरिकों के सुझाव भी प्राप्त किए।
कार्यक्रम में अग्रसेन मंडल अध्यक्ष विकास मोहन गुप्ता, पार्षद दीपक गुप्ता, अंकित राजपूत, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, विकास कैन, नितिन बच्चन, शिव शंकर, मोनू जाटव, छोटा रुद्र शर्मा, निशांत शर्मा तथा युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी विक्रम शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर कमल दत्त शर्मा ने सभी चिकित्सकों एवं प्रबुद्धजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “विकसित भारत-2047” का लक्ष्य तभी साकार होगा, जब समाज का प्रत्येक वर्ग अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का “12 साल बेमिसाल” जनसंपर्क अभियान सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद स्थापित कर उनके सुझावों को भी महत्व देने का माध्यम है।