डॉक्टर्स डे के अवसर पर 1986 बैच के चिकित्सकों का सम्मान किया गया
मेरठ । राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors’ Day) के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मेरठ शाखा की ओर से बुधवार शाम आईएमए भवन में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा सेवा, समाजसेवा और आईएमए के प्रति उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। साथ ही एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, मेरठ के वर्ष 1986 बैच के डॉक्टरों का भी विशेष सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आईएमए मेरठ शाखा के सचिव डॉ. विकास गुप्ता द्वारा आईएमए की अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी को कॉलर पहनाकर सम्मानित करने तथा आईएमए प्रार्थना के साथ किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, मेरठ के प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) मेरठ डॉ. राम प्रसाद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के वर्ष 1986 बैच के चिकित्सकों को चिकित्सा क्षेत्र में उनके लंबे योगदान के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. अमिता अग्रवाल, डॉ. अतुल कुमार, डॉ. अरुण गोयल, डॉ. अजय गोयल, डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. राजीव गर्ग, डॉ. गौरव मित्तल, डॉ. सीमा जैन, डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. निशा जैन, डॉ. जी.सी. खोखर, डॉ. अनुराग माथुर, डॉ. नवीन कुमार रस्तोगी, डॉ. पंकज कुमार गोयल, डॉ. राहुल नेहरा, डॉ. अरुण शर्मा, डॉ. एस.के. सागवान, डॉ. तनुज गर्ग, डॉ. उमंग मित्तल, डॉ. विनीत कौशिक, डॉ. मोहम्मद अंजुम, डॉ. प्रीति पाठक, डॉ. श्रवण कुमार बंसल, डॉ. प्रवीन जैन, डॉ. संजीव गोयल, डॉ. मनीष कुमार करोली, डॉ. कविता जैन, डॉ. नालिनी मित्तल, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. रीना गुप्ता, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. ललिता चौधरी तथा दिवंगत डॉ. भूपेन्द्र चौधरी की ओर से डॉ. लीना चौधरी सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे।
समारोह में चिकित्सा क्षेत्र और आईएमए संगठन में लंबे समय तक उत्कृष्ट योगदान देने वाले वरिष्ठ चिकित्सकों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। इस सम्मान से डॉ. बी.पी. सिंह, डॉ. लोकेश मराठा, डॉ. राजीव प्रकाश, डॉ. गुल मित्तल तथा डॉ. सुधाकर जैन को नवाजा गया।
इसके अलावा आईएमए और चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों को ‘अवार्ड फॉर आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन टू आईएमए’ प्रदान किया गया। इस श्रेणी में डॉ. अमित जैन (कैंसर फिजिशियन, वेलेंटिस हॉस्पिटल), डॉ. अक्षत त्यागी, डॉ. नीलिमा अग्रवाल, डॉ. अर्चना गोयल तथा प्रशांत बेन्द्रे सहित अन्य को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन मोनिका तोमर एवं स्नेहलता वर्मा ने किया। समारोह के समापन पर आईएमए मेरठ शाखा की अध्यक्ष डॉ. मनीषा त्यागी ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें रात्रि भोज के लिए आमंत्रित किया।
डॉक्टर्स डे के अवसर पर आयोजित इस समारोह में चिकित्सकों के योगदान को सराहते हुए चिकित्सा सेवा के प्रति उनके समर्पण और समाज के प्रति उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में आईएमए के पदाधिकारी, वरिष्ठ चिकित्सक, युवा डॉक्टर एवं सदस्य उपस्थित रहे।