राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर बेटियां फाउंडेशन ने डॉक्टर रेनू उपाध्याय और डॉ सुमित उपाध्याय को किया सम्मानित
मेरठ। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर बेटिया फाउंडेशन द्वारा चिकित्सा सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन की ओर से श्रीमती अंशु पांडे एवं श्रीमती भारद्वाज ने वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉ. रेनु उपाध्याय तथा युवा वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉ. सुमित उपाध्याय को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की।
बेटिया फाउंडेशन ने बताया कि डॉ. रेनु उपाध्याय और डॉ. सुमित उपाध्याय वर्षों से ईएनटी (कान, नाक एवं गला) रोगियों को समर्पित भाव से उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उनकी विशेषज्ञता और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार ने उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। उनके द्वारा हजारों मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया गया है, जिससे अनेक लोगों को नई उम्मीद और स्वस्थ जीवन मिला है।
फाउंडेशन ने यह भी उल्लेख किया कि दोनों चिकित्सकों ने चिकित्सा सेवा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया है। पर्यावरण हितैषी संस्था हरितमा के माध्यम से मेरठ में लगभग दो लाख पौधों का वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनका यह अभियान शहर में हरित वातावरण विकसित करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ है।
बेटिया फाउंडेशन ने कहा कि चिकित्सा सेवा और पर्यावरण संरक्षण जैसे दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों में डॉक्टर दंपती का योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे व्यक्तित्वों का सम्मान नई पीढ़ी को समाज सेवा के लिए प्रेरित करने का कार्य करता है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. रेनु उपाध्याय एवं डॉ. सुमित उपाध्याय ने बेटिया फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज और मरीजों की सेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने भविष्य में भी जनस्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर आयोजित यह सम्मान समारोह समाज के प्रति समर्पित चिकित्सकों के योगदान को सम्मानित करने का एक प्रेरणादायक प्रयास रहा।