कलानिधि नैथानी ( डी आई जी मेरठ परिक्षेत्र )
मेरठ। मेरठ परिक्षेत्र पुलिस द्वारा अपराध और संगठित आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत वर्ष 2026 में गैंगस्टर अपराधियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की गई है। मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) कलानिधि नैथानी ने बताया कि मेरठ, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ जनपदों में गैंगस्टर, आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।
122 गैंगस्टर मुकदमे, 494 अभियुक्त गिरफ्तार
डीआईजी के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक गैंगस्टर अधिनियम की धारा 2/3 के तहत मेरठ रेंज में 122 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। इन मामलों में 494 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
गैंगस्टरों की 6 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध से अर्जित लगभग 6 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति कुर्क की है। जनपदवार कुर्क की गई संपत्ति का विवरण इस प्रकार है—
- मेरठ – ₹3.35 करोड़
- बुलंदशहर – ₹2.35 करोड़
- बागपत – ₹4 लाख
- हापुड़ – ₹30 लाख
- पुलिस का कहना है कि अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने के उद्देश्य से संपत्ति जब्ती की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
- 61 गैंगस्टर मामलों में हुई सजा
- मेरठ रेंज पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते इस वर्ष अब तक 61 गैंगस्टर मामलों में अभियुक्तों को न्यायालय से सजा दिलाई गई है। जनपदवार आंकड़े इस प्रकार हैं—
- मेरठ – 16 मामले
- बुलंदशहर – 37 मामले
- बागपत – 3 मामले
- हापुड़ – 5 मामले
- पुलिस का कहना है कि मजबूत विवेचना और प्रभावी पैरवी के कारण दोषियों को सजा दिलाने में सफलता मिल रही है।
- जनपदवार कार्रवाई का विवरण
- मेरठ जनपद
- दर्ज मुकदमे – 41
- गिरफ्तार अभियुक्त – 173
- बुलंदशहर जनपद
- दर्ज मुकदमे – 57
- गिरफ्तार अभियुक्त – 220
- बागपत जनपद
- दर्ज मुकदमे – 16
- गिरफ्तार अभियुक्त – 71
- हापुड़ जनपद
- दर्ज मुकदमे – 8
- गिरफ्तार अभियुक्त – 30
डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश
डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मेरठ परिक्षेत्र के सभी जनपद प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि समाज विरोधी तत्वों, गैंगस्टरों, आदतन अपराधियों तथा साइबर अपराधियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट, जिला बदर, संपत्ति जब्ती और अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई से आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी तथा कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
अपराधियों पर जारी रहेगा शिकंजा
मेरठ परिक्षेत्र पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत संगठित अपराध, गैंगस्टर नेटवर्क और अपराध से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। पुलिस का लक्ष्य अपराधियों पर कानूनी शिकंजा कसते हुए क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाना है।