तोपखाना क्षेत्र में बच्चों से पौधा रोपण कराते राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई
मेरठ। छावनी परिषद, मेरठ द्वारा भारत सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत तोपखाना वार्ड संख्या 1 दीनदयाल उपाध्यय संस्थान के समाने भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, हरित वातावरण को प्रोत्साहित करना तथा नागरिकों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में माननीय राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अधिशासी अधिकारी, छावनी परिषद मेरठ, श्री जाकिर हुसैन, श्रीमती शाहीन खान, श्री रजनीकांत मिश्रा, मुख्य अभियंता (Chief Engineer), उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन, मेरठ, श्री मोहम्मद अरशद, अधीक्षण अभियंता, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन, मेरठ, तथा प्रशासनिक अधिकारी श्री जयपाल सिंह तोमर, श्री विवेक वाजपेई, श्री ललित नागदेव, श्री विकास मित्तल, श्री संदीप गोयल, श्री कुलदीप वाल्मीकि, श्री संजय सम्राट, श्री मुकेश ठाकुर, श्री आकाश धवन, श्री जीत सिंह, श्री केशव छावडा, श्री अमन कन्नौजिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
छावनी परिषद, मेरठ की ओर से सफाई अधीक्षक श्री बी. के. त्यागी, सफाई निरीक्षक श्री अभिषेक गंगवार, लीगल हेड श्री दिनेश अग्रवाल, श्री राजकुमार शर्मा सहित छावनी परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त आधारशिला पब्लिक स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान 210 पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की शपथ ली।
इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी एवं मुख्य अधिशासी अधिकारी श्री जाकिर हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल वृक्षारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति, मातृत्व एवं आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित जनों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।