राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष अनुपम मिश्रा
लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कौशल विकास, उद्यमिता तथा शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी द्वारा अनुपम मिश्रा को राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
पार्टी नेताओं ने कहा कि अनुपम मिश्रा के संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और पार्टी के प्रति समर्पण का लाभ राष्ट्रीय लोकदल को उत्तर प्रदेश में अवश्य मिलेगा। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
शुभकामना संदेश में कहा गया कि यह नियुक्ति राष्ट्रीय लोकदल को प्रदेश में और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विश्वास व्यक्त किया गया कि अनुपम मिश्रा पार्टी की विचारधारा, किसान हित, सामाजिक न्याय और जनसेवा के संकल्प को नई गति देने का कार्य करेंगे।
पार्टी पदाधिकारियों ने उनके सफल, प्रभावी एवं जनहित से परिपूर्ण कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करेगा और संगठन का विस्तार गांव-गांव तक होगा।
अनुपम मिश्रा को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से विनय प्रधान, संगीता दोहरे, आतिर रिज़वी, अनिकेत भारद्वाज, दिलप्रीत कोहली, गुलाम मोहम्मद, सुनील रोहटा और रणवीर दहिया सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
पार्टी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों एवं जनहित के कार्यक्रमों को नई दिशा और गति मिलेगी। साथ ही उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।