नई कार्यकारिणी में चयनित जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज
मेरठ। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने मेरठ जनपद की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। पार्टी के संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से गठित इस नई जिला कमेटी में विभिन्न वर्गों, क्षेत्रों एवं सामाजिक प्रतिनिधित्व को स्थान दिया गया है।
नई जिला कार्यकारिणी में एडवोकेट अनिकेत भारद्वाज (सदस्य जिला पंचायत, मेरठ) को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके नेतृत्व में पार्टी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेगी।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष
श्री अजय नेहरा को जिला कमेटी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।
उपाध्यक्ष बनाए गए
रालोद की जिला कार्यकारिणी में निम्न नेताओं को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है—
एडवोकेट जयराज सिंह
अर्जुन चौधरी (पूर्व प्रदेश महासचिव युवा, पश्चिम उत्तर प्रदेश)
धर्मपाल सिंह (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष)
अर्जुन काली (पार्षद, नगर पालिका मवाना)
सुधीर तोमर
राशिद नम्बरदार (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष)
हरेंद्र चौधरी (ग्राम प्रधान)
दिनेश प्रजापति (पूर्व मंडल सचिव, मेरठ मंडल)
सूबे सिंह नागर सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए हैं।
मुख्य महासचिव
पूर्व सदस्य जिला पंचायत सुमित गुर्जर को जिला कमेटी का मुख्य महासचिव बनाया गया है।
महासचिव पद पर नियुक्तियां
महासचिव पद पर ठाकुर गणेश (चेयरमैन सहकारी समिति गोटका), डॉ. संजीव कुमार, लोकेश सिरोही, कुलदीप हुड्डा, राजू तैवतिया, कुलदीप कौशिक, सतेन्द्र कुमार, मोहित बैसला, राजकुमार जाटव, ठाकुर अकरम सैफी, आमिर चौधरी, बनवारी गुर्जर, अरुण कुमार, विकास सिरोही, मास्टर सीबीर, दीपक विहान, ललित त्यागी, मुनेशपाल, शैलेश चौधरी तथा ईशान गुप्ता सहित कई नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मार्गदर्शन मंडल का गठन
पार्टी ने अनुभवी नेताओं को शामिल करते हुए मार्गदर्शन मंडल का भी गठन किया है। इसमें—
जबर सिंह (पूर्व चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक मेरठ-बागपत)
उरेन्द्र पाल सिंह (मीसा बंदी एवं पूर्व प्रधान)
सी.पी. सिंह (पूर्व जिला उपाध्यक्ष)
धर्मपाल सिंह (पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला महासचिव)
सुन्दर लाल गुप्ता
गिरीराज त्यागी
ठाकुर ओमवीर सिंह
को शामिल किया गया है।
विशेष आमंत्रित सदस्य
विशेष आमंत्रित सदस्यों में कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से—
डॉ. राजकुमार सांगवान (सांसद, बागपत)
चंदन चौहान (सांसद, बिजनौर)
हाजी गुलाम मोहम्मद (विधायक, सिवालखास)
राजेन्द्र शर्मा (राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक)
तस्सपाल मलिक (क्षेत्रीय अध्यक्ष)
इन्द्रवीर भाटी (मेरठ मंडल अध्यक्ष)
विनोद हस्ति (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ)
नरेन्द्र खजूरी
मनीषा अहलावत
मतलूब गौड़
मुकेश जैन (पूर्व राष्ट्रीय सचिव)
को शामिल किया गया है।
मुख्य सचिव एवं सचिव मंडल
पूर्व प्रधान दुर्वेशपुर नसीम खान को मुख्य सचिव बनाया गया है।
सचिव पद पर राहुल पुनिया, अरविन्द चौधरी, महक सिंह कश्यप, अंकुर त्यागी, धर्मेन्द्र चौधरी, इन्द्रपाल जाटव, ठाकुर अक्षय सिंह, अनुराग पुनिया, प्रतीक अग्रवाल, धर्मेन्द्र लांबा, अंकित गुर्जर, पीयूष त्यागी, देवस्थ गुर्जर, वासिक पठान, हरविन्द सिंह, करण सिंह दहिया, मोहम्मद आसिक, अर्जुन चौधरी, आशिफ अखलाक, ममता, कृष्णा शर्मा, अंकुर सिंह, दयाराम कश्यप, मूलचन्द त्यागी, अमित त्यागी, देवेन्द्र गुर्जर, नमन बंसल, अनुराग रोहटा, आसिफ तथा रंजीता वर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सदस्य बनाए गए
नई जिला कार्यकारिणी में ओसामा, ओमसिंह त्यागी, मदन मास्टर, टिंकू गोस्वामी, सुन्दर चौधरी, अनित चौधरी, अनन्त गुर्जर, सरदार विद्युत बिल्लन, शुमम चौधरी, ओनवीर प्रधान, सोहनवीर प्रधान, मनोज त्यागी, ओमपाल चौधरी, शैलेन्द्र सांगवान, वेदपाल सुरानी, अंकित धारा, राम गोस्वामी सहित अनेक कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया गया है।
मीडिया एवं कार्यालय प्रभार
मीडिया प्रभारी: अर्जुन चौधरी (बिंदाला)
कार्यालय प्रभारी: विवेक कुमार सांगवान
सूचना प्रभारी: विकास सिंह (भैंसा)
को नियुक्त किया गया है।
संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य
नई जिला कार्यकारिणी के गठन के साथ राष्ट्रीय लोक दल ने स्पष्ट किया है कि संगठन को गांव, वार्ड और बूथ स्तर तक सक्रिय किया जाएगा। किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों तथा समाज के सभी वर्गों के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के लिए जिला कमेटी सक्रिय भूमिका निभाएगी। संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी नवगठित टीम पर होगी।
रालोद नेताओं ने विश्वास जताया कि नई जिला कार्यकारिणी के गठन से मेरठ जनपद में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी आगामी चुनावों और जनआंदोलनों में अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।