सेवा पखवाड़ा बैठक के दौरान पदाधिकारी का सम्मान करते मनिंदर विहान
दौराला/मेरठ। भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान को लेकर दौराला में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक भूमि विकास बैंक के पूर्व चेयरमैन एवं गन्ना समिति डायरेक्टर हरेंद्र चौधरी के दौराला स्थित आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला ने की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों की तैयारियों और संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सेवा पखवाड़ा के तहत होंगे 13 महत्वपूर्ण कार्यक्रम
बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इसके तहत विभिन्न जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों से जुड़े 13 महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। बैठक में इन कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया गया।
भाजपा को मजबूत करने का दिया लक्ष्य
बैठक में भाजपा संगठन को बूथ और मंडल स्तर पर और अधिक मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं से सेवा पखवाड़ा के सभी कार्यक्रमों में मिल-जुलकर भाग लेने तथा जनसंपर्क के माध्यम से पार्टी की नीतियों और सेवा कार्यों को जनता तक पहुंचाने की अपील की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच बनाना और संगठन को मजबूत करना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
जिला पदाधिकारियों ने रखे अपने विचार
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री अनिल सैनी और जिला मंत्री पूजा वाल्मीकि मौजूद रहे। दोनों जिला पदाधिकारियों ने सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों को लेकर अपने विचार रखे और कार्यकर्ताओं को निर्धारित जिम्मेदारियों के साथ अभियान को सफल बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में गन्ना समिति डायरेक्टर हरेंद्र चौधरी, भाजपा मंडल महामंत्री मोहित राणा, डॉ. धनेश, मुदित शर्मा, विनीत विहान, मिंटू कश्यप, मुदित विहान, मनोज शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रद्युम्न जैन, ओमेंद्र चौधरी खुर्द, प्रताप चौधरी, सोनू प्रजापत, सचिन उपाध्याय, संदीप विहान, संचित सिंह, राजेंद्र सिंह, अक्षय गुप्ता, गौरव चौधरी, नवनीत खरे, हरिओम, अहमद अली, जाहिद खान, विपिन चौधरी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में आगामी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।