अभिनंदन समारोह में प्रशासनिक न्यायाधीश अजीत कुमार को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत करते डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी
मेरठ, 25 सितंबर 2026। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, मेरठ में शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के माननीय न्यायमूर्ति एवं प्रशासनिक न्यायाधीश श्री अजित कुमार का आगमन हुआ। उनके साथ जनपद न्यायाधीश मेरठ श्री अरविन्द कुमार मिश्रा सहित अन्य न्यायिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। न्यायमूर्ति के आगमन पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
अध्यक्षता अध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह ने की
स्वागत एवं अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, मेरठ के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार सिंह एडवोकेट ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के महामंत्री श्री प्रशान्त गुप्ता एडवोकेट ने किया। समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति श्री अजित कुमार का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया।
पूर्व पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने किया सम्मान
समारोह में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्षों एवं पूर्व पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। पूर्व अध्यक्षों में श्री राजीव कुमार त्यागी, श्री अनिल कुमार तोमर, श्री मिस्बाहुद्दीन सिद्दीकी, श्री वी.के. शर्मा, श्री सुरेन्द्र सिंह ढाका और श्री प्रदीप सरोहा सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे। पूर्व महामंत्री अमित राणा, पं. आनन्द कश्यप, डॉ. अनिल शर्मा, श्री मुकेश कुमार त्यागी, श्री रामकुमार त्यागी और श्री विमल कुमार तोमर समेत वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

एल्डर्स कमेटी और बार पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन श्री रामपाल सिंह के साथ श्री अनिल गौतम, श्री प्रवीन मोतला, श्री सतेंद्र कुमार, श्री रियासत अली, अय्याज सिद्दीकी, हाजी फरमानुद्दीन, श्री अंकित त्यागी, अमित कुमार तोमर और अमित शर्मा समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री संजय त्यागी तथा उपाध्यक्ष श्री संजय कुमार, योगेन्द्र शर्मा, चक्रेश भगौला, सदाकत अली, विनय कुमार धीमान, आयसा परवीन, अजय कुमार वर्मा, अरसी अफसर, कु. काजल, रविंकर मावी, सना शेख और डॉ. अमित धामा आदि ने न्यायमूर्ति श्री अजित कुमार का सम्मान एवं अभिनंदन किया।
अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम में दिया सहयोग
स्वागत समारोह के आयोजन में अधिवक्ताओं रविन्द्रपाल सिंह, सनी चौधरी, कुलदीप चौहान, मीनाक्षी यादव, मनोज कुमार शर्मा, पराग ऐरन, आकाश त्यागी, नरेश त्यागी और यासर अली का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में स्वागत एवं अभिनंदन की औपचारिकताएं पूरी की गईं।
अध्यक्ष और महामंत्री ने जताया आभार
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, मेरठ के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार सिंह एवं महामंत्री श्री प्रशान्त गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अधिवक्ताओं तथा न्यायिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन की ओर से समारोह के फोटोग्राफ भी समाचार प्रकाशन के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।