लायंस क्लब मेरठ एंटालिया द्वारा आयोजित भव्य समारोह में लायन संदीप मैनी एवं पदाधिकारियों का किया गया अभिनंदन
लायंस क्लब मेरठ एंटालिया का चार्टर एवं इंस्टॉलेशन समारोह हर्षोल्लास व गरिमा के साथ संपन्न, समाजसेवा और ‘We Serve’ के संकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लिया गया संकल्प
मेरठ ।लायंस क्लब मेरठ एंटालिया का भव्य चार्टर एवं इंस्टॉलेशन समारोह हर्षोल्लास, गरिमा और सेवा-भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस गरिमामयी समारोह में लायन संदीप मैनी ने चार्टर अध्यक्ष, लायन प्रदीप कौशिक ने सचिव तथा लायन प्रभात वशिष्ठ ने कोषाध्यक्ष के रूप में क्लब के मुख्य पदों का दायित्व ग्रहण किया।
कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पीएमजेएफ (PMJF) लायन डॉ. विनय सिसोदिया द्वारा किया गया। उन्होंने नवगठित क्लब के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को चार्टर प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई दी और सेवा एवं नेतृत्व के क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित करने की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
समारोह के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर PMJF सीए लायन आदित्य गुप्ता ने लायन संदीप मैनी, लायन प्रदीप कौशिक, लायन प्रभात वशिष्ठ सहित पूरी नई टीम को औपचारिक रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर इंस्टॉल किया तथा क्लब के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन आलोक भटनागर ने क्लब के नए सदस्यों को लायनवाद की सदस्यता ग्रहण कराई और सेवा के पथ पर निष्ठापूर्वक आगे बढ़ने का संदेश दिया।

इस अवसर पर लायंस क्लब मेरठ एंटालिया के स्पॉन्सर क्लब लायंस क्लब हापुड़ स्टार तथा एक्सटेंशन चेयरपर्सन MJF लायन विशाल मल्होत्रा ने पधारे सभी सम्मानित अतिथियों और मेरठ क्षेत्र के विभिन्न क्लबों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नए क्लब का चार्टर प्राप्त होना समाजसेवा के लिए नई ऊर्जा, संकल्प और सशक्त नेतृत्व का शुभारंभ है।
समारोह का कुशल एवं प्रभावशाली मंच संचालन लायन प्रदीप अग्रवाल द्वारा किया गया। इस भव्य आयोजन में डिस्ट्रिक्ट 321C1 कैबिनेट सेक्रेटरी लायन अजय पाल, LCIF कोऑर्डिनेटर लायन पुष्कर अग्रवाल, कमेटी चेयरपर्सन लायन मनोज जैन सहित मेरठ के विभिन्न लायंस क्लबों के वरिष्ठ पदाधिकारी व अनेक गणमान्य लायन सदस्य उपस्थित रहे। अंत में सभी उपस्थित अतिथियों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि लायंस क्लब मेरठ एंटालिया सेवा, संस्कार एवं समर्पण के साथ “We Serve” (हम सेवा करते हैं) के मूल वाक्य को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा