पंकज चौधरी (भाजपा प्रदेश अध्यक्ष)
प्रदेश उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री पद पर नेताओं को किया गया मनोनीत
लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की ओर से अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी की अनुमति से जारी सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश मंत्री के पदों पर नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी सूची के अनुसार अनुसूचित मोर्चा में 12 प्रदेश उपाध्यक्ष, 4 प्रदेश महामंत्री और 10 प्रदेश मंत्री नियुक्त किए गए हैं। पार्टी संगठन की ओर से जारी पत्र में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के नाम और दायित्वों का उल्लेख किया गया है।
12 नेताओं को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष
अनुसूचित मोर्चा में श्री अनूप वाल्मीकि, अशोक सोनकर, बाबूलाल संवारा, चरन सिंह लिसाड़ी, भगवती प्रसाद, नंदकिशोर कनौजिया, अभिषेक सागर, नरेंद्र महन्थया, हरिराम रावत, आदेश कोरी, श्रीमती अनीता सिद्धार्थ और विकास किशोर को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
चार नेताओं को मिली प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी
प्रदेश महामंत्री के पद पर पुष्पचक्र पासी, आलोक कुमार, कमलेश जाटव और परदेशी रविदास को नियुक्त किया गया है। इन पदाधिकारियों के माध्यम से अनुसूचित मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों को प्रदेश स्तर पर आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।
10 नेताओं को बनाया गया प्रदेश मंत्री
प्रदेश मंत्री पद के लिए नयन दोहरे, अनमोल कुमार वर्मा, चंद्रप्रसाद, मनोज राजोरी, श्रीमती रूपा पासवान, जयप्रकाश गौतम, डॉ. हर्ष जाटव, विकास पासवान, रविप्रकाश और रामवीर कठेरिया को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही सूची में सुधीर मुहार का नाम भी प्रदेश मंत्री के रूप में दर्ज है। पार्टी की ओर से जारी पदाधिकारियों की सूची में विभिन्न क्षेत्रों और सामाजिक पृष्ठभूमि से जुड़े नेताओं को संगठन में प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी दी गई है। नई नियुक्तियों के बाद अनुसूचित मोर्चा के संगठनात्मक ढांचे को और सक्रिय करने तथा पार्टी की गतिविधियों को प्रदेश स्तर पर आगे बढ़ाने की दिशा में काम किए जाने की बात कही गई है।