नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अंकुर राणा के दौराला क्षेत्र आगमन पर स्वागत करते कार्यकर्ता
दौराला। पल्लवपुरम क्षेत्र स्थित उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला एवं किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सतेंद्र भराला के आवास पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अंकुर राणा और भाजपा जिलाध्यक्ष हरवीर पाल का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का फूल-मालाएँ पहनाकर और बधाई देकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
आयोजन के दौरान जिलाध्यक्ष हरवीर पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी एमएलसी (विधान परिषद) चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और प्राथमिकताओं को रेखांकित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आगामी चुनाव में शिक्षक पद के लिए घोषित पार्टी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा तथा स्नातक सीट के लिए प्रत्याशी दिनेश गोयल के समर्थन में एकजुट होकर अभी से धरातल पर जुट जाएँ। जिलाध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं और पार्टी की मजबूती तथा प्रत्याशियों की बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी को पूरी सक्रियता और निष्ठा के साथ चुनावी मैदान में उतरना होगा।
इस गरिमामयी स्वागत समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जाट सभा पल्लवपुरम के अध्यक्ष चौधरी इंद्रपाल सिंह, दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला, उदयवीर सिंह तोमर, वीरेंद्र सांगवान, वीर सिंह अहलावत, अजय सिंह ठेकेदार, पार्षद विक्रांत ढाका, मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, राजीव वर्मा, ओमपाल सिंह, मुदित विहान, रवि चौधरी, रामवीर सिंह, मोहित चौधरी, बबलू प्रधान सुरानी, कर्नल राठी, महकार सिंह, सुबोध त्यागी, पूर्व प्रधान पंकज चौहान, मोहित राणा और संचित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।