रोहटा रोड क्षेत्र में पैदल मार्च के दौरान वाहन चेकिंग करते पुलिस के आला अधिकारी
महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का लिया जायजा, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की कराई सघन जांच
मेरठ । शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत 12 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिजीत कुमार ने थाना रोहटा क्षेत्र में पैदल मार्च किया। थाना प्रभारी और पुलिस बल के साथ किए गए मार्च के दौरान उन्होंने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पैदल मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन, विशेषकर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के प्रति जागरूक किया। उन्हें महिला सुरक्षा और सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गई।
मार्च के बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कराई। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को सतर्कता बनाए रखने और क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।