22 वें एनसीसी कैंप डे के मौके पर परेड करती कैडेट्स
मेरठ। रघुनाथ गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज (आरजीपीजी कॉलेज), मेरठ में गुरुवार को 22वें एनसीसी वन डे कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य छात्राओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, एकता और राष्ट्रसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें भारतीय सेना में अधिकारी बनने के अवसरों से परिचित कराना रहा।
कैंप कमांडेंट एक्स सीनियर अंडर ऑफिसर अनु ने एक दिवसीय एनसीसी कैंप के उद्देश्य, महत्व और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कैडेट्स को एनसीसी के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
सीडीएस और एसएसबी की तैयारी पर व्याख्यान
कैंप सीनियर एसयूओ हंशिका चौधरी ने सीडीएस और एसएसबी जागरूकता व्याख्यान दिया। उन्होंने भारतीय सेना में अधिकारी बनने के विभिन्न मार्गों, आवश्यक पात्रताओं और चयन प्रक्रिया के बारे में बताया। साथ ही कैडेट्स को सीडीएस एवं एसएसबी की तैयारी कर सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अतिथि अनंत अलग, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, अजय कुमार, वंदना रस्तोगी और निर्मल यादव उपस्थित रहे। अतिथियों ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए जीवन में अनुशासन, परिश्रम, समर्पण और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। वंदना रस्तोगी ने भी छात्राओं को आत्मविश्वास और निरंतर सीखने की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कैडेट्स को सौंपे गए पद और जिम्मेदारियां
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. निवेदिता कुमारी ने कैडेट्स को उनके निर्धारित पद प्रदान किए। इस अवसर पर उन्हें अपने पद से जुड़ी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का निष्ठा एवं अनुशासन के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कैडेट अक्षरा राठी ने किया। कैंप में एनसीसी के आदर्श वाक्य “एकता और अनुशासन” तथा “Of the Cadets, For the Cadets, By the Cadets” की भावना को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कैडेट कनक मलिक, सार्जेंट मेजर अनम, क्वार्टर मास्टर खुशी, कैडेट उमंग, एक्स-कैडेट लाइबा और कुणाल सहित अन्य कैडेट्स का योगदान रहा। आयोजन एनसीसी की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) मेजर प्रो. अंजुला राजवंशी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की रिपोर्टिंग और प्रचार-प्रसार का कार्य पब्लिसिटी ऑफिसर अवनी शर्मा ने किया।
महाविद्यालय परिवार ने कैडेट्स के उत्साह, अनुशासन और समर्पण की सराहना की। कैंप छात्राओं के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा और इससे उनमें नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रप्रेम तथा भारतीय सेना में करियर बनाने की प्रेरणा को बल मिला।