सर सैयद डे पर आयोजित कार्यक्रम में शहर के विशिष्ट लोगों का सम्मान करते आयोजक
मेरठ। सरगम आर्ट कल्चरल सोसायटी की ओर से सर सैयद अहमद खां के जन्मदिवस के अवसर पर सर सैयद डे और सर सैयद अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम फैज़-ए-आम डिग्री कॉलेज के सभागार में हुआ। सोसायटी के अध्यक्ष जुनैद फारूकी ने अतिथियों को सर सैयद अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मेरठ शहर काजी ज़ैनुस सालेकीन, नायब शहर काजी काजी जैनुल राशिदीन, फैज़-ए-आम डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य फजलुर्रहमान, कवि ईश्वर चंद गंभीर, एडवोकेट अब्दुल जब्बार और समाजसेवी मंसूर उल इस्लाम सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शायरों ने पेश किया कलाम, विद्यार्थियों ने किया स्मरण
कार्यक्रम में मेरठ के शायर वाजिद मेरठी, इरशाद बेताब, जहीरुद्दीन ज़हीर और फुरकान सरधनवी ने अपना कलाम पेश किया। उनकी प्रस्तुतियों से सभागार में साहित्यिक माहौल बना रहा।
मेरठ के विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने सर सैयद अहमद खां के जीवन, उनके संघर्ष और उनसे जुड़ी यादों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन आशिक अली ने किया।
इस अवसर पर शेर जमा खान, एडवोकेट आसिफ अंसारी, एडवोकेट साजिद सलमानी, एडवोकेट शोएब खान, एडवोकेट वाजिद, डॉ. सरफराज, मोहम्मद इस्लाम, मोइनुद्दीन अब्बासी, बॉबी राज, दिलशाद मंसूरी, हाजी मोइनुद्दीन, नौशाद राणा, पप्पू, सिराजुद्दीन, जियाउर रहमान अब्बासी, शिवा खान, नया खान, रिजवान अंसारी, सलीमुद्दीन, अब्दुल मलिक खान, मास्टर सलाउद्दीन, इस्माइल, मोहम्मद अशरफ, हसने आलम और नसीम कुरैशी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रोफेसर शाहबुद्दीन, मोहम्मद अशरफ, इस्माइल अब्बासी, दिलशाद मंसूरी और महताब आलम का विशेष सहयोग रहा। उपस्थित अतिथियों ने आयोजन की सफलता पर जुनैद फारूकी को मुबारकबाद दी।