श्रीदुर्गा माता दौड़ भूतेश्वर नाथ मंदिर पर हुई संपन्न
अष्टमी पर छिपी टैंक स्थित कार्यालय से शुरू हुई यात्रा, बुढ़ाना गेट मंदिर में दुर्गा आरती के बाद हुआ समापन
मेरठ । नवरात्र की अष्टमी पर शिवसेना (यूबीटी) की ओर से आयोजित श्री दुर्गा माता दौड़ छिपी टैंक स्थित कार्यालय से शुरू हुई। युवा सेना के जिलाध्यक्ष अवनीश आर्य के नेतृत्व में निकली यात्रा बुढ़ाना गेट स्थित भूतेश्वरनाथ मंदिर पहुंची, जहां दुर्गा आरती के बाद इसका समापन हुआ।
दौड़ में शामिल शिवसैनिकों ने “दुर्गा माता की जय”, “जय भवानी, जय शिवाजी”, “छत्रपति शिवाजी महाराज की जय” और “हिंदू धर्म की जय” के नारे लगाए। आयोजकों के अनुसार, यह दौड़ लगातार आठ दिनों से निकाली जा रही है और नवमी के दिन इसका समापन होगा।
शिवाजी के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान
शिवसेना के प्रदेश महासचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज के साहस, इच्छाशक्ति, शौर्य, पराक्रम, बुद्धिमत्ता और संयम जैसे गुणों से प्रेरणा लेकर समाज में जागरूकता लाना है। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की शक्ति और शिवाजी महाराज के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
शिवसैनिकों ने लिया भाग
यात्रा में कमल प्रजापति, प्रदीप सक्सेना, आकाश कन्नौजिया, वीरेंद्र सिंह, मीनाक्षी तोमर, शिक्षा देवी, नम्रता सिंह, अनामिका, दिव्यानी, रितिका, मदन सक्सेना, राम सिंह यादव, अशोक चतुर्वेदी, दीपक वैश्य, गौरीशंकर भोला, जसवीर सिंह, विजय पाल, योगेश कौशिक, शिवम, सत्यम, रूपराम राजपूत, अमित भारती, रतन सिंह, प्रेमशंकर, आदेश कुमार, माधव, राजीव कुमार, संजीव गर्ग ‘रेड्डी’, प्रदीप कुमार, जोगिंदर कुमार और बोस सिद्धार्थ सहित शिवसैनिक शामिल रहे।