पत्रकार की मौत के बाद जांच करने पहुंची पुलिस एवं पत्रकार नसीम का फाइल फोटो।
विज्ञापन लेने गए थे दैनिक जनवाणी के पत्रकार; पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की
हापुड़ । थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में दैनिक जनवाणी के पत्रकार नसीम (60) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
पुलिस की शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नसीम एक फ्लोर मिल पर विज्ञापन लेने गए थे। वहां बातचीत के दौरान मारपीट हुई, जिसमें वह घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
दो लोगों से पूछताछ, जांच जारी
पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से भी बातचीत की है। उनका कहना है कि परिजनों से प्राप्त तथ्यों और जांच में सामने आने वाली जानकारी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, फिलहाल मौके पर शांति और कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।