तोपखाना दशहरा मेले में रावण मेघनाद और कुंभ करण के पुतलों का होगा दहन
मेरठ। मेरठ कैंट के तोपखाना क्षेत्र में विजयादशमी के अवसर पर दशहरा मेले का आयोजन हर्षोल्लास और धूमधाम से किया गया। मेले में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश ग्रहण किया।
अतिथियों ने की कार्यक्रम में शिरकत
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, मेरठ के जनरल सेक्रेटरी प्रशांत गुप्ता एडवोकेट मुख्य विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ दीपक शर्मा, अनिल डैंग, विशाल यादव, कमल गुलाटी और शक्ति सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
तोपखाना दशहरा मेला समिति के अध्यक्ष पंडित आनंद कश्यप एडवोकेट और सचिव कैलाश मेहता ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति की ओर से मेले के आयोजन में सहयोग देने वाले अतिथियों, क्षेत्रवासियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक
दशहरा मेला क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन बुराइयों के अंत और सदाचार की स्थापना का प्रतीक माना जाता है। आयोजन के माध्यम से समाज में प्रेम, भाईचारे, आपसी सद्भाव और एकता का संदेश दिया गया।