नितिन नवीन ( राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी)
नितिन नवीन के निर्देश पर जारी हुई सूची
भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और अन्य दायित्वों पर नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से 20 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ये नियुक्तियां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर की गई हैं। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
सात नेताओं को बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
सूची के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर की विधायक शगुन परिहार, उत्तर प्रदेश के निखिल मणि तिवारी, नागालैंड के अरविंद दमानी, तेलंगाना की मालोथ कोमली नाइक, बिहार के राज राजेंद्र सिंह, पश्चिम बंगाल के विधायक सोमन करफा और छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
तीन नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी
ओडिशा की अर्पिता अपराजिता बड़जेना, उत्तर प्रदेश के हर्षवर्धन सिंह और आंध्र प्रदेश के मित वामशी कृष्णा को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। इस नियुक्ति सूची में उत्तर प्रदेश से निखिल मणि तिवारी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और हर्षवर्धन सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी मिली है।
तत्काल प्रभाव से लागू होंगी नियुक्तियां
भाजपा केंद्रीय कार्यालय की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में विभिन्न राज्यों के नेताओं को जिम्मेदारी देकर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की पहल की गई है।