संयुक्त प्रेस क्लब के कार्यकारिणी विस्तार कार्यक्रम के मौके पर संबोधित करते धर्मेंद्र तोमर
नए सदस्यों को सौंपे मनोनयन और पहचान पत्र
मेरठ । मंगल पांडे नगर स्थित मेरठ प्रेस क्लब में संयुक्त प्रेस क्लब की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनिल कुमार बादली ने की, जबकि संचालन क्लब के महामंत्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह तोमर ने किया।
बैठक में संयुक्त प्रेस क्लब के अध्यक्ष अतुल माहेश्वरी ने कार्यकारिणी का तीसरी बार विस्तार करते हुए नए सदस्यों को मनोनयन पत्र और पहचान पत्र सौंपे। उन्होंने नए सदस्यों का संगठन में स्वागत किया। अतुल माहेश्वरी ने कहा कि कार्यकारिणी का विस्तार आगे भी जारी रहेगा।
दीपावली पर पत्रकार मिलन समारोह की तैयारी
अतुल माहेश्वरी ने बताया कि दीपावली और आगामी त्योहारों के अवसर पर पत्रकार मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। बैठक में पत्रकारों के आपसी मेलजोल और संगठन से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
मेरठ प्रेस क्लब की बाउंड्री वॉल को नगर निगम की सहमति
मेरठ प्रेस क्लब की सुरक्षा के लिए बाहरी दीवार बनवाने की संयुक्त प्रेस क्लब की मांग पर नगर निगम ने सहमति दे दी है। बैठक में बताया गया कि मेरठ प्रेस क्लब की नई बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने की उम्मीद है। इस जानकारी का पत्रकारों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
बैठक में पत्रकारों की मौजूदगी
बैठक में राजेंद्र चौहान, विनोद गोस्वामी, रमेश सोनी, सुनील बादली, शालू शर्मा, अनु ठाकुर, अहसान कुरेशी, बी.बी. नागर, दिनेश सिंघल, प्रभास रस्तोगी, मुकेश वर्मा, सत्यव्रत शर्मा, अवनीश आर्य, चांद मुश्ताक, जाहिदा खान, वंशिका कौशिक, अरशद अली सिद्दीकी, अंशू गोयल, मुकुल कुमार, शुभम कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, एम.एस. उपाध्याय, जयवीर कुमार, राजेश सैनी, नवेद खान, सुनील, अजीम सलमानी, सुनील जैकब, महेश चंद्र, मदन गोपाल और नौशाद सैफी सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे।