जैन मिलन नगर का पारिवारिक दीपावली आनंद महोत्सव आयोजित
बागपत #ANN बड़ौत के कौशल भवन सभागार में जैन मिलन नगर की ओर से पारिवारिक दीपावली आनंद महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जैन समाज के विभिन्न संगठनों के सदस्यों और उनके परिवारों ने हिस्सा लिया। दीपावली की शुभकामनाओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक खेलों, उपहार वितरण और वात्सल्य भोज के साथ समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नितिन जैन ने किया। भगवान महावीर के चित्र का अनावरण सभासद राकेश जैन ने किया और दीप प्रज्वलन दीपक जैन ने किया। समारोह की अध्यक्षता सुनील जैन ने की, जबकि अतुल जैन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन वरदान जैन ने किया। स्वागत अध्यक्ष राजेंद्र जैन और सुषमा जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा उन्हें दीपावली उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र जैन राजकमल ने उपस्थित लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय संरक्षक राजेश भारती ने समारोह में आकर्षक खेलों का आयोजन कराया, जिनमें लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। अर्निका जैन, विदुषी जैन और आरोही जैन की नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

वात्सल्य भोज और उपहार वितरण की व्यवस्था जैन मिलन नगर के अध्यक्ष विनय जैन, कार्यकारी अध्यक्ष अनंत जैन, मंत्री अंचित जैन एडवोकेट और कोषाध्यक्ष विपिन जैन ने संभाली। कार्यक्रम में महिला जैन मिलन नगर, युगल जैन मिलन अरिहंत एवं सिद्ध और युवा जैन मिलन नगर के सदस्य भी उपस्थित रहे।
समारोह के मुख्य संयोजक सतीश जैन रहे। संयोजक के रूप में डॉक्टर राकेश जैन, जे.के. जैन, मुकेश जैन, आशीष जैन, जैन कुमार जैन, संजय जैन, सुधीर जैन, प्रोफेसर महेंद्र जैन, वीरेंद्र जैन पिन्टी, प्रशांत जैन, कमलेश जैन और संगीता भारती सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। भगवान महावीर की स्तुति “अरिहंत जय जय” के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।