लगातार पगला कुत्ते के काटने से लोगो में मची अफरा तफरी कई लोगों ने भागकर बचाई अपनी जान
नजीबाबाद । नगर में आवारा खूंखार कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा एक के बाद एक घटना कुत्ते के काटने की नगर में हो रही है मोहल्लेवासियों की लाख कोशिश के बाद भी शासन प्रशासन ने इसको संज्ञान में न लेकर नजर अंदाज किया है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। बता दे की नगर में आवारा खूंखार कुत्तों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है जिससे लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ है इसके अलावा भीषण गर्मी में कहीं भी आवारा कुत्ता पागल हो जाता है और कई आने जाने वाले लोगों को कटाकर ज़ख्मी कर देता है। इस कड़ी से जुड़ा एक मामला और प्रकाश में आया है बुधवार को बाजार में टहल रहा एक आवारा कुत्ता पागल हो गया फिर उसका खूंखार ड्रामा शुरू हो गया पागल कुत्ते ने अंलकार फोटो स्टूडियो स्वामी परवेज़ खान के पैर में काटकर घायल कर दिया जिससे देख लोगो ने कुत्ते को वहां से भगा दिया लेकिन कुत्ता तो पागल हो चुका था उसने चौक बाजार से लेकर पाई बाग़ तक कई लोगों सहित कई बच्चों को काटकर घायल कर दिया कुत्ते के करीब से जो गुज़रा वो शिकार हो गए । कई घायल लोगों को समीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है आवारा कुत्तों के प्रति लोगों ने अपनी नाराजगी जताई साथ ही शासन प्रशासन के खिलाफ लोगो में आक्रोश देखने को मिला
