रामप्रसाद विस्मिल एवं चंद्रशेखर आजाद की स्मृति में आयोजित विचार गोष्ठी के दौरान सभा को संबोधित करते सरधना विधायक अतुल प्रधान
अतुल प्रधान की ओर से अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल और चंद्रशेखर आजाद की स्मृति में विचार गोष्ठी व सम्मान समारोह आयोजित
दौराला । कस्बा दौराला स्थित हरि रिजॉर्ट्स में सरधना से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान की ओर से अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल और अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की स्मृति में विचार गोष्ठी एवं प्रतिभाशाली छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में त्यागी और ब्राह्मण समाज की 500 से अधिक प्रतिभाशाली बेटियों को साइकिल वितरित की गईं। इस अवसर पर छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए उनकी शिक्षा और आगे बढ़ने के महत्व पर चर्चा की गई।
शिक्षा और समाज के भविष्य पर हुई चर्चा
समारोह में सम्मानित बुजुर्गों और युवाओं के साथ समाज के विकास, शिक्षा और भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने अमर शहीदों के जीवन और देश के लिए उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
