शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक करती क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर
मेरठ। आगामी शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर आज दौराला क्षेत्र में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक चौधरी हरेन्द्र सिंह के दौराला स्थित आवास और बी.पी. इंटर कॉलेज, भराला में हुई। इसमें भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती हरजिंदर कौर और सिवाल खास विधानसभा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह शामिल हुए।
बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति और क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने तथा चुनावी तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने पर विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम का संचालन दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला ने किया। इस अवसर पर चौधरी हरेन्द्र सिंह—चेयरमैन, भूमि विकास बैंक एवं डायरेक्टर, गन्ना सहकारी समिति दौराला भी मौजूद रहे।
बैठक में जिला मंत्री अनिल सैनी, लावड़ मंडल अध्यक्ष धीर सिंह सैनी, बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र अहलावत, मुदित शर्मा, मनोज शर्मा, गौतम सिवाच, डॉ. धनेश, मुदित विहान, विनीत विहान, विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार, कपिल मोहन, कपिल कांत, शशि शर्मा, कविता बालियान, ममता चौधरी, शालिनी शर्मा, रेशमा, संजय नामदेव, रामानंद विटोरी, नितिन विहान, प्रदीप शर्मा, संचित, सचिन बराच, रितिक और विवेक सेन सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, शिक्षक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।