भराला स्थित शमशान घाट पर स्वच्छता अभियान चलाते भाजपा दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान
समस्या देखकर समाधान के लिए कदम उठाना ही असली जिम्मेदारी : मनिंदर विहान
मेरठ/दौराला। भराला गांव में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भाजपा दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने पहल करते हुए गांव के श्मशान घाट में फैली गंदगी और झाड़-झंखाड़ को हटवाया। श्मशान घाट परिसर में जगह-जगह कबाड़, झाड़ियां और गंदगी का अंबार देखकर उन्होंने तत्काल सफाई व्यवस्था कराने का निर्णय लिया। मनिंदर विहान ने कहा कि किसी सार्वजनिक स्थल पर गंदगी देखकर केवल आगे बढ़ जाना समस्या का समाधान नहीं है। यदि कोई समस्या सामने दिखाई देती है तो उसके समाधान के लिए जिम्मेदारी के साथ कदम उठाना आवश्यक है। इसी सोच के तहत उन्होंने तत्काल दौराला ब्लॉक से सफाई कर्मचारी की व्यवस्था कराई और मौके पर पहुंचकर सफाई अभियान शुरू कराया।
कई घंटे की मेहनत के बाद साफ हुआ श्मशान घाट परिसर
सफाई कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से श्मशान घाट परिसर में अभियान चलाया गया। कई घंटे की मेहनत के बाद वहां जमा कबाड़, झाड़-झंखाड़ और अन्य गंदगी को हटाया गया। सफाई के बाद परिसर पहले की अपेक्षा काफी व्यवस्थित और स्वच्छ नजर आया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी सफाई अभियान में सहयोग किया और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने का संकल्प लिया। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि गांव की स्वच्छता केवल सरकारी कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक ग्रामीण की सामूहिक जिम्मेदारी है।

स्वच्छ और सुंदर भराला का संकल्प
भाजपा दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान ने कहा कि “स्वच्छ गांव सिर्फ सफाई कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि भराला गांव स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बने। सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न हो और ग्रामीण स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें, इसके लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गंदगी के खिलाफ किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और स्वच्छ भराला के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को साथ लेकर अभियान जारी रखा जाएगा।
स्थानीय लोगों ने भी निभाई भागीदारी
सफाई अभियान में आशु प्रजापति, राजेश, देवेंद्र, मोनू, राजकुमार, सेठी, नरेंद्र, अजय सिवाया, दीपक सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि गांव के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए समय-समय पर इसी तरह के अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। मनिंदर विहान ने ग्रामीणों से अपील की कि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा-कचरा न डालें और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही गांव को स्वच्छ और बेहतर बनाया जा सकता है।

“गंदगी के खिलाफ समझौता नहीं, स्वच्छ भराला के लिए प्रयास जारी”
भराला में श्मशान घाट की सफाई के बाद मनिंदर विहान ने कहा कि यह अभियान केवल एक स्थान की सफाई तक सीमित नहीं रहेगा। गांव में जहां भी स्वच्छता से जुड़ी समस्या सामने आएगी, उसके समाधान के लिए संबंधित विभाग और स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रयास किए जाएंगे। उनका लक्ष्य “स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ भराला” बनाना है।