लापता शकील अहमद अंसारी
02 सितंबर की रात से ग्राम बातनौर से लापता हैं शकील अहमद अंसारी, परिजनों ने पुलिस व आम जनता से मांगी मदद।
मेरठ जिले के थाना फलावदा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महलका के निवासी शकील अहमद अंसारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, वे 02 सितंबर 2026, बुधवार की रात लगभग 10:30 बजे ग्राम बातनौर में आखिरी बार देखे गए थे। इसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।
शकील अहमद अंसारी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके कारण उनके परिजन सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं और लगातार उनकी खोजबीन कर रहे हैं। परिजनों ने आम जनता और पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि यदि किसी भी व्यक्ति को उनके संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तुरंत दिए गए संपर्क नंबरों (8077298419, 9368593764, 7088821095, 8860185848) पर सूचित करें। परिवार ने इस सूचना को ज्यादा से ज्यादा साझा (शेयर) करने की अपील की है ताकि उन्हें सकुशल घर वापस लाया जा सके।