मेरठ के बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में जल भराव
मेरठ। मौसम विभाग द्वारा 9 जुलाई एवं 10 जुलाई 2026 के लिए जनपद मेरठ में तेज आंधी, भारी बारिश तथा ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और मौसम संबंधी सभी आधिकारिक सूचनाओं पर लगातार नजर बनाए रखने की अपील की है।
प्रशासन का कहना है कि तेज हवाओं, बिजली गिरने, भारी वर्षा और ओलावृष्टि के कारण जनजीवन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में सभी लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बचें तथा सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
क्या करें (DO’s)
- मौसम विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर लगातार ध्यान दें।
- खराब मौसम के दौरान घर के अंदर सुरक्षित स्थान पर रहें।
- खिड़कियों और दरवाजों को अच्छी तरह बंद रखें।
- मोबाइल फोन पूरी तरह चार्ज रखें तथा टॉर्च, पावर बैंक और आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था पहले से कर लें।
- अपने वाहन को सुरक्षित स्थान पर पार्क करें।
- पशुओं को खुले स्थान से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखें।
- बिजली के उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करें।
- किसान अपनी फसल, कृषि उपकरण तथा कृषि सामग्री को सुरक्षित ढककर रखें ताकि बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान कम हो।
- बिजली के खंभों, टूटे तारों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।
- क्या न करें (DON’Ts)
- तेज आंधी या ओलावृष्टि के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कमजोर या जर्जर संरचनाओं के नीचे खड़े न हों।
- खुले मैदान, छत या ऊंचे स्थानों पर जाने से बचें।
- अत्यंत आवश्यक न हो तो यात्रा न करें।
- बिजली चमकने के दौरान मोबाइल चार्जिंग या अन्य विद्युत उपकरणों को न छुएं।
- जलभराव वाले मार्गों पर वाहन चलाने से बचें।
किसी भी आपात स्थिति, जैसे पेड़ गिरना, बिजली के तार टूटना, जलभराव या अन्य दुर्घटना होने पर तुरंत स्थानीय प्रशासन अथवा आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना दें।
बच्चों और बुजुर्गों का रखें विशेष ध्यान
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। उन्हें अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें तथा सुरक्षित स्थान पर रखें।
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन मेरठ ने सभी नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल मौसम विभाग एवं प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि सतर्कता और सावधानी ही संभावित प्राकृतिक आपदा से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
“सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।”
— जिला प्रशासन, मेरठ