उत्कृष्ट सेवा करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते डी आई जी मेरठ कलानिधि नैथानी
मेरठ। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेरठ परिक्षेत्र कार्यालय में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर डीआईजी मेरठ रेंज श्री कलानिधि नैथानी ने कैम्प कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उन्होंने कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान वितरित किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं को भी सम्मान दिया गया। डीआईजी ने कांवड़ यात्रा-2026 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण आयोजनों को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की।
कांवड़ यात्रा सहित महत्वपूर्ण आयोजनों में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र
मेरठ परिक्षेत्र में कांवड़ यात्रा-2026 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण धार्मिक, सामाजिक एवं अन्य आयोजनों के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूर्ण लगन, उत्साह, कर्तव्यनिष्ठा और टीम भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
कांवड़ यात्रा के दौरान विभिन्न जनपदों से मेरठ परिक्षेत्र में स्थानांतरण पर आए पुलिस कर्मियों ने भी रेंज कार्यालय में रहकर महत्वपूर्ण ड्यूटियों का निर्वहन किया। उनके योगदान को देखते हुए डीआईजी श्री कलानिधि नैथानी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में टीम भावना और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने से बड़े आयोजनों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सकता है।
सराहनीय सेवा के लिए पुलिसकर्मियों को पदक
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेरठ रेंज के विभिन्न जनपदों में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से प्रदान किए गए विभिन्न पदकों एवं सम्मान चिन्हों से भी सम्मानित किया गया।
गृह मंत्रालय भारत सरकार का सराहनीय सेवा पदक (MSM)
सराहनीय सेवा के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए पदक से मेरठ रेंज के तीन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
- उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्री राजकुमार — जनपद मेरठ
- उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्री हीरालाल — जनपद मेरठ
- मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस श्री रघुराज सिंह — जनपद बुलन्दशहर
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रशंसा चिन्ह
सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान किए गए प्रशंसा चिन्ह में स्वर्ण एवं रजत श्रेणी के पुलिसकर्मियों को सम्मान मिला।
स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह:
- मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस श्री बिजेन्द्र कुमार — जनपद हापुड़
रजत प्रशंसा चिन्ह:
- पुलिस उपाधीक्षक श्री पंकज लवानिया — मेरठ
- निरीक्षक श्री रमाकांत पचौरी — मेरठ
- निरीक्षक श्री मगनवीर सिंह गिल — बागपत
- निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री बलराम सिंह — बुलन्दशहर
- उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्री प्रमोद कुमार — बुलन्दशहर
- उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्री राजकुमार शर्मा — बागपत
- उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्री प्रवीन कुमार — हापुड़
- उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्री ओमवीर सिंह — हापुड़
- उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्री भूपेन्द्र सिंह — मेरठ
- उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्री लोकेश अग्निहोत्री — बुलन्दशहर
- उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्री नितिन कुमार — बुलन्दशहर
- मुख्य आरक्षी श्री संजीव तेवतिया — मेरठ
- मुख्य आरक्षी श्री फरमान अली — हापुड़
- मुख्य आरक्षी चालक श्री अकीलुद्दीन खां — हापुड़
- मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस श्री डालचन्द शर्मा — बुलन्दशहर
- आरक्षी श्री अंकित कुमार — मेरठ
सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से 16 पुलिसकर्मी सम्मानित
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान किए गए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से मेरठ रेंज के 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने वालों में निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री ओमप्रकाश सिंह (हापुड़), निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री नरेन्द्र सिंह एवं श्री सरजेश कुमार (बुलन्दशहर), उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्री रोशन लाल एवं श्री वीरेन्द्र कुमार (बुलन्दशहर), उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्री वीरेन्द्र सिंह (मेरठ) और उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्री अशोक कुमार राघव (हापुड़) शामिल हैं।
इसके अलावा मुख्य आरक्षी चालक श्री धर्मवीर सिंह मोधा (हापुड़), मुख्य आरक्षी सहायक पुलिस श्री अनिल कुमार (बुलन्दशहर), मुख्य आरक्षी चालक श्री नरेन्द्र कुमार शर्मा (मेरठ), मुख्य आरक्षी सहायक पुलिस श्री रामनरेश (बुलन्दशहर), मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस श्री राहिल, श्री देवन्द्र कुमार राणा, श्री महावीर सिंह, तथा मुख्य आरक्षी चालक श्री अरविन्द कुमार और श्री सुभाष चन्द्र (बुलन्दशहर) को भी सम्मानित किया गया।
उत्कृष्ट एवं अतिउत्कृष्ट सेवा सम्मान पदक से 23 पुलिसकर्मी सम्मानित
गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट/अतिउत्कृष्ट सेवा सम्मान पदक से मेरठ रेंज के 23 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
इस श्रेणी में अपर पुलिस अधीक्षक बागपत श्री प्रवीण सिंह चौहान, निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री अजय कुमार (हापुड़), निरीक्षक नागरिक पुलिस श्री सलीम अहमद (बुलन्दशहर), उपनिरीक्षक लिपिक श्री दीपक चन्द (हापुड़), उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्री सुशील कुमार तिवारी (बागपत) सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
सम्मान पाने वालों में उपनिरीक्षक श्री रामकिशन, श्री कर्णवीर सिंह, श्री चांदवीर सिंह, श्री देवेन्द्र सिंह, श्री वीरेन्द्र प्रसाद, श्री अजय कुमार, श्री कृष्णपाल, श्री अनोखेपुरी, श्री ओमपाल सिंह, श्री मौ. शाहिद और श्री शिवदत्त सहित मुख्य आरक्षी एवं चालक पद पर तैनात पुलिसकर्मी शामिल हैं।
मुख्य आरक्षी सहायक पुलिस श्री सन्तराम सिंह उपाध्याय, मुख्य आरक्षी चालक श्री प्रमोद कुमार, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस श्री ओमवीर, श्री दिनेश कुमार, श्री जन्डैल सिंह, श्री मितेन्द्र सिंह और श्री शान्तनु मलिक को भी उत्कृष्ट/अतिउत्कृष्ट सेवा सम्मान पदक प्रदान किया गया।
डीआईजी ने पुलिसकर्मियों का बढ़ाया उत्साह
इस अवसर पर डीआईजी श्री कलानिधि नैथानी ने सभी पदक एवं प्रशंसा चिन्ह प्राप्त करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सराहनीय, कर्तव्यनिष्ठ एवं प्रशंसनीय कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों की मेहनत, अनुशासन, कर्तव्य के प्रति समर्पण और टीम भावना विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूत करती है। महत्वपूर्ण आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने में प्रत्येक पुलिसकर्मी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने जहां राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत किया, वहीं उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मान कर उनके मनोबल को भी बढ़ाया