जिला बार एसोसिएशन में रियासत अली मनोनीत
मेरठ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, मेरठ की नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ अधिवक्ता रियासत अली खान एडवोकेट को मनोनीत सदस्य बनाए जाने पर अधिवक्ता समाज में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, मेरठ के अध्यक्ष चौधरी रविन्द्र सिंह एवं महामंत्री प्रशांत गुप्ता ने रियासत अली खान एडवोकेट को कार्यकारिणी का मनोनीत सदस्य नियुक्त किया। इस निर्णय का अधिवक्ताओं ने स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, सक्रियता और कानूनी ज्ञान का लाभ बार एसोसिएशन तथा अधिवक्ता समाज को मिलेगा।
बधाई समारोह के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने कहा कि रियासत अली खान लंबे समय से अधिवक्ताओं के हितों एवं न्यायिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए कार्यकारिणी में उनकी नियुक्ति एक महत्वपूर्ण निर्णय है।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी रविन्द्र सिंह, महामंत्री प्रशांत गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष मिसबहुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व महामंत्री आनंद कश्यप, मुकेश त्यागी, अमित राणा, विमल तोमर, डॉ. मोहम्मद शोएब अहमद, नव मनोनीत सदस्य हाजी फरमान सिद्दीकी, समर अब्बास तथा कुंवर उबैद सादत सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी ने रियासत अली खान एडवोकेट का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उपस्थित अधिवक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन मेरठ अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा बार की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।