धर्मेन्द्र तोमर(पश्चिम यूपी प्रभारी शिवसेना)
संगठन ने जताया भरोसा, जिम्मेदारी मिलने पर धर्मेंद्र तोमर ने नेतृत्व का आभार व्यक्त किया
मेरठ । शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर को एक बार फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी और प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने धर्मेंद्र तोमर को पश्चिमी यूपी प्रभारी के पद पर मनोनीत किया है।
पार्टी नेतृत्व का जताया आभार
नई जिम्मेदारी मिलने पर धर्मेंद्र तोमर ने शिवसेना नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए महत्वपूर्ण है। वह संगठन की नीतियों और विचारधारा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।
धर्मेंद्र तोमर के दोबारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी बनाए जाने को संगठन में उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी की ओर से उम्मीद जताई गई है कि उनके नेतृत्व में पश्चिमी यूपी में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
पार्टी पदाधिकारियों ने दी बधाई
धर्मेंद्र तोमर को पश्चिमी यूपी प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने पर शिवसेना के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रदेश सचिव अवधेश शर्मा, जिला प्रमुख संदीप गर्ग, महानगर प्रमुख मोहित त्यागी, युवा सेना जिलाध्यक्ष अवनीश आर्य और महानगर अध्यक्ष सनी प्रधान ने धर्मेंद्र तोमर को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इसके अलावा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला प्रभारी यासीन खान, जिला उपाध्यक्ष शौकत सलमानी और जिला कोषाध्यक्ष मुकेश वर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी धर्मेंद्र तोमर को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।
पश्चिमी यूपी में संगठन विस्तार पर रहेगा जोर
धर्मेंद्र तोमर के सामने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को और मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी की पहुंच मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।