नवरात्र के दूसरे दिन भी जारी रही शिवसेना की श्री दुर्गा माता दौड़
मेरठ। नवरात्र के दूसरे दिन शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे की ओर से श्री दुर्गा माता दौड़ का आयोजन किया गया। छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय से जिला प्रमुख संदीप गर्ग के नेतृत्व में शुरू हुई यात्रा का समापन बच्चा पार्क स्थित शनि-दुर्गा मंदिर में हुआ। वहां दुर्गा आरती के बाद कार्यक्रम संपन्न किया गया।
दौड़ में शामिल शिवसैनिकों ने मां दुर्गा, छत्रपति शिवाजी महाराज और हिंदू धर्म के जयकारे लगाए। यात्रा के दौरान “दुर्गा माता की जय”, “जय भवानी, जय शिवाजी” और “छत्रपति शिवाजी महाराज की जय” के नारे गूंजे।
पूरे नवरात्र सुबह 7 बजे निकलेगी यात्रा
शिवसेना के प्रदेश महासचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र तोमर ने बताया कि श्री दुर्गा माता दौड़ पूरे नवरात्र जारी रहेगी। प्रतिदिन सुबह 7 बजे शिवसेना कार्यालय से यात्रा शुरू होगी और शहर के अलग-अलग मंदिरों पर इसका समापन किया जाएगा।
धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य मां दुर्गा को शक्ति स्वरूप में और छत्रपति शिवाजी महाराज के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना है। उनके अनुसार, यात्रा के माध्यम से हिंदुत्व के प्रति जनजागृति लाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस दिन की यात्रा में बोस सिद्धार्थ, लोकेश राजपूत, आर.पी. सिंह, आदेश कुमार और जसवीर सिंह सहित शिवसैनिक शामिल हुए।