सिद्धपीठ हनुमान मंदिर पहुंची शिवसेना की श्री दुर्गा माता दौड़
मेरठ। नवरात्र की सप्तमी पर शिवसेना की श्री दुर्गा माता दौड़ निकाली गई। छिपी टैंक स्थित शिवसेना यूबीटी कार्यालय से जिला प्रमुख संदीप गर्ग के नेतृत्व में शुरू हुई यह दौड़ बुढ़ाना गेट स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां दुर्गा आरती के बाद श्रद्धालुओं ने माता का जयकारा लगाया।
यात्रा के दौरान शिवसैनिकों ने “दुर्गा माता की जय”, “जय भवानी-जय शिवाजी”, “छत्रपति शिवाजी महाराज की जय” और “हिंदू धर्म की जय” के नारे लगाए। आयोजन में बड़ी संख्या में शिवसैनिकों ने भाग लिया।
शिवसेना के प्रदेश महासचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि श्री दुर्गा माता दौड़ अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। सप्तमी पर यात्रा के सात दिन पूरे हो गए हैं और नवमी पर इसका समापन होगा। उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य देश और धर्म की रक्षा के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, पराक्रम, इच्छाशक्ति, बुद्धिमत्ता और साहस के विचारों को समाज तक पहुंचाना है।
धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि इस दौड़ के माध्यम से मां दुर्गा की शक्ति और छत्रपति शिवाजी महाराज के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाकर हिंदुत्व के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है।
यात्रा में अवनीश आर्य, कमल प्रजापति, आकाश कन्नौजिया, लोकेश राजपूत, वीरेंद्र सिंह, मीनाक्षी तोमर, शिक्षा देवी, किशन कटारिया, मदन सक्सेना, राम सिंह यादव, अशोक चतुर्वेदी, दीपक वैश्य, गौरी शंकर भोला, जसवीर सिंह, कल्लू, विजय पाल, योगेश कौशिक, पियूष प्रताप सिंह, बलवीर सिंह, शिवम, सत्यम, निखिल रूप राम राजपूत, अमित भारती, दिव्यानी, अनिल कुमार और महेंद्र प्रजापति सहित अन्य शिवसैनिक मौजूद रहे।