सेवानिवृति पर कलक्ट्रेट के एओ संजीव जैन व प्रधान सहायक आसिम शब्बीर को विदाई समारोह
मेरठ। कलक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी संजीव जैन व प्रधान सहायक आसिम शब्बीर के साथ साथ एडीएम सिटी के ड्राइवर इन्द्रजीत सिंह शनिवार को सेवानिवृत हो गये। जिसके चलते कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ द्वारा उन्हे भावपूर्ण विदाई समारोह दिया गया।
इस दौरान डीएम डा0वीके सिंह, एडीएम सिटी ब्रजेश सिंह, एडीएम वित्त बिजेन्द्र मौर्या, सिटी मजिस्ट्रेट नवीन श्रीवास्तव, एसीएम सत्यप्रकाश सिंह के साथ साथ कर्मचारी नेता राजेश वर्मा, मुकेश कुमार, अजय वर्मा, धर्मेन्द्र कुमार, विपिन गुप्ता, शकील अहमद, अरूण कुमार, अनिल मौर्या, रामभजन मनीष सिंघल, सुमित अग्रवाल, मनोज गोयल, वसी हैदर, वरूण, गुरूबचन, नवीन, कमलेश, राजेश रावडा, आदि सहित सभी महिला कर्मचारी मौजूद रही।
