कमिश्नरी चौराहे पर समाजवादियों ने मनाया समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन
मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ** के 53वें जन्मदिवस के अवसर पर मेरठ के कमिश्नरी पार्क में समाजवादी पार्टी द्वारा सादगी, सेवा और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।
जन्मदिवस समारोह के दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन और राहगीरों के लिए शीतल जल, शरबत एवं शिकंजी वितरण का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने इस जनसेवा अभियान का लाभ उठाया और समाजवादी कार्यकर्ताओं के इस प्रयास की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, जनसेवा और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों और जनहित के कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव विपिन चौधरी, मोहम्मद अब्बास, धर्मेन्द्र चपराना, निरंजन सिंह, हिमांशु सिद्धार्थ, पंडित रजत शर्मा, मुकेश जाटव, विनीत सिद्धार्थ, अजय कुमार, रामचंद्र यादव, मुखिया गुर्जर, धर्मेंद्र चपड़ा, दीपक सरोही, नेहा गौड़, अनीता मिलन, संगीता राहुल, जीशान अहमद, संजय यादव, अफ़ज़ाल सैफी, मोहम्मद चांद, शमशुद्दीन कुरैशी, महराज महलका, सोमवीर सिंह सोम, जीतू सिंह नागपाल, डॉ. संदीप, नूर रहमानी, सौरभ अग्रवाल, सिद्धार्थ सिंह जाटव, फिरोज चौहान, नितिन गर्ग सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
समारोह के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।