नजीबाबाद । विधानसभा के ग्राम कोट सराय में कारी शमीम व जावेद के निवास स्थान पर अलग-अलग बैठक आयोजित की गई जिसके मुख्य अतिथि रहे साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी का उपस्थित लोगों ने जोरदार स्वागत कर अपनी बेपनाह मोहब्बतों से नवाजा । बता दे की मंगलवार को ग्राम कोट सराय पहुंचे साहनपुर चेयरमैन खुर्शीद का जोरदार स्वागत किया गया साथ ही विशाल बैठक कर खुर्शीद मंसूरी को आगामी चुनाव एक जुट होकर लड़ाने का संकल्प लिया । इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल स्थिति में है महंगाई की मार पेट्रोल भी 100 के पार अब गरीब मजदूर नीचे दबता जा रहा है उद्योगपति इसका भरपूर फायदा उठा रहे हैं उन्होंने कहा की मौजूदा सरकार में पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने और आम जनता को नजर अंदाज करने का कार्य कर रहीं हैं लोगो ने एक जुट कहा की अब हमारी आवाज़ को बुलंद करने सांसद चंद्र शेखर आजाद मैदान में आ चुके हैं वो निडर होकर राजनीति कर रहे हैं हम लोगों को ऐसे ही नेता की जरूरत है लोगो ने खुर्शीद मंसूरी को भरोसा दिलाया की आप आगे बढ़ते रहे हम आपके साथ हैं । खुर्शीद मंसूरी ने उपस्थित लोगों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा की मुझे आप लोगो की जरूरत है आप मेरे साथ इसी तरह खड़े रहे तो आने वाला समय हमारा और आपका होगा हर कोई विधायक होगा उन्होंने कहा की यदि कोई नेता जनता की आवाज़ सड़क से लेकर संसद तक मजबूती से उठा रहा है तो वह सांसद चंद्रशेखर आज़ाद हैं। चाहे UCC का मुद्दा हो, वक्फ बोर्ड का मामला हो या अन्य जनहित के मुद्दे, सांसद चंद्रशेखर आज़ाद लगातार जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने कहा कि यदि पार्टी ने मौका दिया और 2027 में नजीबाबाद विधानसभा से विधायक बनाया तो हर जनहित के मुद्दे को विधानसभा में मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नजीबाबाद विधानसभा पिछले 15 वर्षों में विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछड़ चुकी है, जिसे दोबारा विकास की पटरी पर लाने का काम किया जाएगा तथा आम जनता की सुनवाई सुनिश्चित की जाएगी।बैठक का संचालन विष्णु गौतम ने किया तथा अध्यक्षता भागुवाला के पूर्व प्रधान अब्दुल हई अंसारी ने की ।इस अवसर पर श्यामीवाला के पूर्व प्रधान शमशीद अंसारी, कारी शमीम साहब, कारी इमरान, साजिद हुसैन, शाहमत अली, उस्मान, सलमान, फरीद, सादिक, एजाज, मनीष, राजू, दिवाकर, शाहिद, रौनक, आनंद, दिलशाद, फहीम सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
