अफजलगढ़। कोतवाली क्षेत्र के गांव तुरतपुर में स्थित नीमखाल सिद्ध पीठ पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें दूरदराज से आए हजारों श्रद्धालुओ ने माथा टेकर अपनी मन्नतें मांगी और लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। रविवार को गांव तुरतपुर में स्थित नीम खाल सिद्ध पीठ पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में माता टेक कर अपनी मन्नत मांगी। इस स्थान पर हर वर्ष मई के महीने में एक बड़ा विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर दर्शन किए। आसपास के गांव के सुबह से ही गांव वाले अपने अपने ट्रैक्टर ट्रालियों से आने शुरू हो गए। सुबह से ही लोगों ने कतार लगाकर बाबा के दर्शन किए।जिसमें उत्तर प्रदेश,हरियाणा, पंजाब,राजस्थान सहित उत्तराखंड आदि राज्यों के श्रद्धालु अपनी मन्नतें मांगने के लिए यहां आते हैं ऐसा कहा जाता है कि जो भी श्रद्धालु यहां पर अपनी मन्नत मांगता है। उसकी मन्नते पूरी हो जाती हैं इस मंदिर की एक विशेषता यह है कि इसके पास पर सरोवर में नहाने से सारे चर्म रोग समाप्त हो जाते हैं यहां पर श्रद्धालु नमक व झाड़ू चढ़ाते हैं ऐसे माना जाता है कि इससे मनुष्य के सारे रोग दूर हो जाते हैं।मंदिर कमेटी ने मंदिर की व्यवस्था बनाने के लिए अपने वालंटियर नियुक्त किए थे। इस मौके पर मंदिर कमेटी के प्रधान सरजीत सिंह के अलावा कृष्ण कुमार शर्मा,ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह,समाजसेवी सुनील कुमार धस्माना,मास्टर ओम प्रकाश सिंह, मिस्त्री,रूप सिंह,मनोज शर्मा, इंद्रजीत सिंह,धर्म सिंह,निकू सिंह, गुरजीत सिंह,ऋषिपाल सिंह,गोल्डी बंटी,अर्जुन सिंह,सरदार ऋषिपाल सिंह,सरदार हरदीप सिंह,सरदार जसवीर सिंह,अनीता धस्माना, सुनीता रावत,राजेश्वरी गॉड,पुष्पा गॉड महेश्वरी,साहू कस्तूर जोशी, कमला धस्माना तथा सोनी नेगी आदि लोगों का विशेष योगदान रहा। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी, हल्का इंचार्ज शिवम तायल सहित महिला सब इंस्पेक्टर रीनू पंवार आदि उपस्थित रहे।
