केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाते दौराला क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स अकैडमी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक, दीप जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की
दौराला । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा दौराला मंडल की ओर से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स अकैडमी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया।
‘नव युग के निर्माता’ स्लोगन वाला केक काटा
कार्यक्रम के दौरान ‘नव युग के निर्माता’ स्लोगन वाला केक काटा गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है और इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

दीप जलाकर दीर्घायु की कामना
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की और उनके स्वस्थ रहने का आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को प्रधानमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं।
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व भूमि विकास बैंक चेयरमैन हरेंद्र चौधरी, जिला मंत्री पूजा वाल्मीकि, मंडल महामंत्री मोहित राणा, कोच मनीष सिवाच, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष अहलावत, धर्मेंद्र अहलावत, पार्षद प्रशांत अहलावत, अमित गुप्ता, मुदित विहान, सचिन विहान, विवेक सैन, संदीप विहान, संजीत सिंह, प्रमोद चौहान, मिंटू, अनुराग पाल, संदीप भाटी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद र