प्रेस क्लब की कार्यकारिणी विस्तार पर सौंपे गए मनोयन और पहचान पत्र
मेरठ। मंगल पांडे नगर स्थित प्रेस क्लब में संयुक्त प्रेस क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त प्रेस क्लब के अध्यक्ष अतुल माहेश्वरी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 25 नए कार्यकारिणी सदस्यों के मनोनयन की घोषणा की। इस दौरान नवनियुक्त सदस्यों को मनोनयन पत्र और पहचान पत्र सौंपे गए।
नवनियुक्त सदस्यों को सौंपे मनोनयन पत्र
संयुक्त प्रेस क्लब के संरक्षक राजेंद्र सिंह चौहान और विनोद गोस्वामी ने नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को मनोनयन पत्र एवं पहचान पत्र प्रदान किए। वहीं क्लब के कोषाध्यक्ष लियाकत मंसूरी ने नवनियुक्त सदस्यों का फूलमालाओं से स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों को भी मनोनयन पत्र और पहचान पत्र प्रदान किए गए। उपाध्यक्ष शाइन परवीन ने महिला पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र एवं पहचान पत्र सौंपे।
पत्रकारों की भूमिका और संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा
बैठक के दौरान संयुक्त प्रेस क्लब की कार्यकारिणी के विस्तार के साथ संगठन को और मजबूत बनाने तथा पत्रकारों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने नवनियुक्त सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा जताई।
कार्यक्रम का संचालन संयुक्त प्रेस क्लब के महामंत्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने किया।
ये सदस्य रहे मौजूद
कार्यक्रम में रमेश सोनी, श्रीपाल तेवतिया, राजेश सैनी, तरुण आहूजा, शालू शर्मा, अरशद अली, अनू ठाकुर, माही कश्यप, रुक्मणी देवी, जाहिदा खान, वंशिका कौशिक, हरजीत सिंह, वालेश्वर गिरि, पंकज वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, जयवीर कुमार, राहुल ठाकुर, उस्मान मलिक, दिनेश कुमार सिंघल, एमएस उपाध्याय, शुभम कुमार, मुकुल कुमार, प्रमोद घोपला, अंकुर भारद्वाज, सुहान कुरैशी, मौ. आविद, बीबी नागर, प्रभाष रस्तोगी, मौ. कादिर, राम कुमार, अहसान कुरैशी, कमल प्रजापति, विकास गोयल, अंशू गोयल, सुनील जैकब, ठा. महेश चंद्र, शाहवेज, अशान अली, सुभाष गौतम, मौ. सुहेल, फिरदौस रफत, सत्यव्रत शर्मा और अवनीश आर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बैठक के समापन पर नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों ने संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने और संयुक्त प्रेस क्लब को मजबूत बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया।