अपने पिता पूर्व प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह की अंतिम यात्रा में कंधा देते उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर
शास्त्रीनगर स्थित आवास से निकली अंतिम यात्रा, सूरजकुंड मोक्ष स्थल पर हुआ अंतिम संस्कार; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
मेरठ । मेरठ दक्षिण के विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. सोमेंद्र तोमर के पिता महेंद्र सिंह तोमर का मंगलवार देर शाम निधन हो गया। बुधवार सुबह करीब 10 बजे शास्त्रीनगर स्थित उनके आवास से अंतिम यात्रा सूरजकुंड मोक्ष स्थल के लिए रवाना हुई। वहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर शोक संवेदना व्यक्त की। उनके निधन की खबर से मेरठ के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक छा गया।
अंतिम यात्रा में एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, सत्य प्रकाश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, अतुल प्रधान, कर्मवीर सिंह गुमी, शहर विधायक रफीक अंसारी, जितेंद्र बाजवा, कमल दत्त शर्मा, एमएलसी अश्वनी त्यागी, मुकेश सिंघल और विवेक रस्तोगी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी अंतिम यात्रा में पहुंचे और महेंद्र सिंह तोमर को श्रद्धांजलि दी।